(स्पोर्ट्स डेस्क): चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन है बांग्लादेश की पहली पारी 149 रनों के स्कोर पर ढेर हो गयी हैं, टीम इंडिया उससे अभी भी 227 रनों से आगे है. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाये. रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ते हुए 113 रन बनाए. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 86 रन बनाए. इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में 227 रन की बढ़त है। बांग्लादेश को फॉलोऑन बचाने के लिए 177 बनाने थे, लेकिन टीम वह भी नहीं बना पाई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 32 रन शाकिब अल हसन ने बनाए. मेहदी हसन मिराज 27 रन, लिटन दास 22 रन और कप्तान नजमुल शान्तो 20 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले गुरुवार को भारत का शीर्ष क्रम ढह गया था। रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए थे। शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल सके थे। फिर यशस्वी जायसवाल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई थी। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी ने 56 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके हैं. इसके अलावा तस्कीन अहमद ने 3 विकेट हासिल किए. नाहिद हसन और मेहदी हसन मिराज को 1-1 विकेट मिले.

#IndiavsBangladesh #INDvsBAN1stTestDay #BCCI #Teamindia #INDvsBANTest,