तिरुपति के प्रसाद में मिलावट के मामले ने पकड़ा तूल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : तिरुपति के प्रसाद में मिलावट का मामला तूल पकड़ने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से बात की है और उनसे मामले पर विस्तृत जानकारी मांगी है. नड्डा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है. इस मामले में आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी गई है. कानून के दायरे में जो भी उचित होगा, वह एक्शन लिया जाएगा. तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं, आंध्र प्रदेश की मौजूदा सरकार ने पिछली जगन मोहन सरकार के दौरान मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट का आरोप लगाया है। हालांकि, वाईएसआर पार्टी ने तमाम आरोपों से इनकार किया है। उधर केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है और कहा कि एफएसएसएआई लैब रिपोर्ट की जांच करेगा।
इस खबर के सामने आने के बाद देश-दुनिया के करोड़ों हिंदू हैरान हैं और वे इस मामले में सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं. इस मामले की गूंज अब केंद्र सरकार तक भी पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले में शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात की और इस मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजने को कहा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी.
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी का यूज किया था। जिसके बाद वाईएसआर कांग्रेस ने भी नायडू के आरोपों का जोरदार खंडन किया था। अब लैब की रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी और टीडीपी वाईएसआर कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं। जिन्होंने पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी नेता बंदी संजय कुमार ने कहा कि हिंदुओं के साथ बड़ा विश्वासघात किया गया है। जिसके लिए भगवान माफ नहीं करेंगे। राजा सिंह ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है। आरोप-प्रत्यारोपों के साथ आंध्र प्रदेश से लेकर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। कई संगठनों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तिरुमला प्रसाद में मिलावट का मुद्दा अब अदालत की चौखट तक भी पहुंच गया है। वाईएसआर कांग्रेस ने तिरुमाला लड्डू प्रसाद पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू द्वारा लगाए गए आरोपों को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पार्टी की ओर से वकीलों ने आरोपों को हाई कोर्ट बेंच में जिक्र किया है। पार्टी ने मौजूदा न्यायाधीश या उच्च न्यायालय से टिप्पणियों की जांच के लिए एक समिति गठित करने को कहा है। पीठ ने कहा कि वह अगले बुधवार को दलील सुनेगी।
#TirupatiTempleNews #TirupatiTemple #TirumalaLadduRow,







