मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी की योगी सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहारनपुर आईटीआई में टाटा द्वारा निर्मित वर्कशाप का स्थलीय निरिक्षण किया, नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के युवाओं को तकनीकी दृष्टि से उन्नत और सक्षम बनाने बनाने व प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार दिलाने के लिए आज टीटीएल के साथ समझौते से राज्य में ही मंच उपलब्ध हो रहा है। एमओए के तहत टीटीएल की सहभागिता से प्रथम चरण में प्रदेश के 150 सरकारी आईटीआई का उन्नयन लगभग पूर्ण होने जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत इन आईटीआई में मूलभूत अवसंरचना, प्रयोगशाला तथा उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही, टीटीएल के प्रशिक्षकों एवं प्राविधिक शिक्षा के प्रशिक्षकों को नए युग के पाठ्यक्रमों के साथ जोड़ा जाएगा। प्रत्येक संस्थान में 11 नए ट्रेड व 23 शॉर्ट टर्म कोर्स शुरु किए जाएंगे। प्रत्येक आईटीआई में पढ़ाने के लिए टाटा की ओर से दो-दो प्रशिक्षक रहेंगे। इसके अलावा सभी संस्थानों के लिए टाटा की ओर से इलेक्टि्रक वाहन, कंप्यूटर, रोबोट, मशीन आदि उपकरण प्रैक्टिकल के लिए भेजे गए हैं।
 

#muzaffarnagarnews #UPNews #KapilDevAgarwal #MYogiAdityanath,