हरियाणा में भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 में से 88 सीटों पर उम्मीवार घोषित कर दिए हैं . भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. दो मुस्लिम उम्मीदवार को भी टिकट दिया गया है. पहली लिस्ट में 67 सीटों पर कैंडिडेट्स के ऐलान किए गए थे. दो सीटों पर अभी ऐलान होने बाकी हैं. शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल का टिकट काट दिया गया है। जुलाना में कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फाैगाट के सामने कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने पेहोवा सीट पर उम्मीदवार बदल दिया है. यहां पहले बीजेपी ने कंवलजीत सिंह अजराना को टिकट दिया था. लेकिन विरोध के चलते उन्होंने टिकट वापस कर दिया. अब सीट पर बीजेपी ने जय भगवान शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.
#HaryanaPolls #HaryanaEssemblyElections2024 #BajrangPunia #VineshPhogat #VineshPhogatBajrangPuniaJoinsCongress,







