दून सिख वेलफेयर सोसायटी के 43वे नेत्र जांच शिविर का आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देहरादून ही नही आस पास के उत्तरप्रदेश एवँ उत्तराखंड के क्षेत्रों में अपने सेवा कार्य से पहचान बनाने वाली दून सिख वेलफेयर सोसायटी के 43वे नेत्र जांच शिविर डोईवाला के गुरुद्वारा के लँगर हाल में सम्पन्न हुआ। जाँच शिविर का प्रारम्भ वाहे गुरु जी से सभी की आँखों की स्वस्थ जाँच एवँ सफल ऑपरेशन की अरदास के साथ हुई। आज के शिविर में कुल 162 मरीजो की जाँच हुई तथा 29 मरीजो को मोतिया बिंदु के ऑपरेशन के योग्य एवँ 8 को रिफ्रैक्शन टेस्ट के योग्य पाया गया जिनके ऑपेरशन कल से श्री महन्त इंदिरेश हॉस्पिटल भेजे जायेंगे जहाँ अनुभवी डॉक्टरों द्वारा किये जायेगे। संस्थापक अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह चावला जी कहा कि सेवा का एक छोटा सपना सभी कार्यकारिणी के सहयोग से हम सबका विशाल सपना बन गया जिससे खुशी होती है। श्री महन्त इंदिरेश हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ आशीष कुण्डू एवँ डॉ परिजात ने मरीजो की जांच की एवँ उनके साथ आये तकनीकी विशेषज्ञों ने नजर एवँ अन्य जांच की। सभी जरूरतमन्दों को दवाइयां, नजर के पढ़ने वाले चश्मे मुफ्त दिये गये। गुरुद्वारा डोईवाला के अध्यक्ष गुरदीप सिंह सचिव जसविन्दर सिंह एवँ अन्य साथियों ने अपना पूर्ण सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।
शिविर में सोसायटी के अध्यक्ष जे एस मदान, सचिव के के अरोड़ा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के साथ शिविर सन्मयक सरदार जी एस जसस्ल के साथ पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जसबीर सिंह , जी एस डंग, उपाध्यक्ष श्री वी के वोहरा, रच्छपाल सिंह, शिविर के संयोजक अमरजीत सिंह ओबरॉय, सहसंयोजक इंदरजीत सिंह एवँ अन्य के साथ महिला सदस्यों श्रीमती दलजीत कौर,जसमिन्दर कौर, हरविंदर कौर ने कैम्प को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। अंत मे अध्यक्ष जेएस मदान ने गुरुद्वारा डोईवाला प्रबन्धक कमेटी का शिविर को सफल बनाने एवँ सभी के लिये गुरु महाराज का लंगर प्रसाद हेतु धन्यवाद दिया।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,






