देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दून सिख वेलफेयर सोसायटी के 43वाँ दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविरगुरु नानक निवास , सुभाष रोड में वाहे गुरु जी की अरदास से प्रारंभ हुआ। कुल 210 मरीजो की जाँच हुई तथा 46 मरीजो को मोतिया बिंदु के ऑपरेशन के एवँ 12  उच्च जांच योग्य पाया गया जिनमें  27 ऑपेरशन और 5 डोईवाला कैम्प के अवशेष कुल 32 ऑपरेशन एवँ  8 उच्च जाँच हेतु श्री महन्त इंदिरेश हॉस्पिटल भेज दिया गया है जहाँ अनुभवी डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन एवँ जांच की जायेगी।

श्री महन्त इंदिरेश हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ आशीष कुण्डू एवँ डॉ अर्चिशा ने मरीजो की जांच की एवँ उनके साथ आये दीपक के सुपरविजन में तकनीकी विशेषज्ञों ने नजर एवँ ब्लड प्रेशर, शुगर की  जांच की। सभी जरूरतमन्दों को दवाइयां, नजर के पढ़ने वाले चश्मे मुफ्त दिये गये। सचिव के के अरोड़ा ने अवगत कराया कि  25 सितंबर को भी पुनः प्रात: 9 बजे से ओपीडी होगी।

शिविर में सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला, अध्यक्ष जे एस मदान, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के साथ शिविर सन्मयक सरदार जी एस जसस्ल, संयोजक सरदार अमरजीत सिंह ओबरॉय, श संयोजक सरदार इंदरजीत सिंह के साथ पूर्व अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, अर्जुन दास भारद्वाज, विजय कुमार गुप्ता, जसबीर सिंह , सरदार जी एस डंग, गुरजीत सिंह, दी एस वालिया, उपाध्यक्ष श्री वी के वोहरा, रच्छपाल सिंह, सदस्य जगदीश चन्द्र आहूजा,    साथ महिला सदस्यों श्रीमती मछिन्दर कौर कम्बो, उषा आहूजा, जसमिन्दर कौर, मनवींन कौर आदि ने कैम्प को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया।

#Dehradunnews #Uttarakhandnews,