43वाँ नि:शुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर संपन्न
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :दून सिख वेलफेयर सोसायटी अपने गठन दिसम्बर 1981 के 44 वर्षों से प्रति वर्ष 1981 से विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगा रही है जो सोसायटी के अन्य सेवा कार्यो के अतिरिक्त एक विशेष उपलब्धि है और इससे जानी पहचानी जाती है। इस वर्ष पहला ओपीडी कैम्प 22 सितंबर 2024 को डोईवाला एवं कल 24 सिंतबर को दूसरी और आज तीसरी ओपीडी गुरु नानक निवास, सुभाष रोड में आयोजित की गई। तीनो ओपीडी में कुल 517 मरीजों की गहनता से जांच हुई, जिसमें 105 मरीजों को मोतिया बिंदु एवँ अन्य ऑपरेशन हेतु एवं 15 को उच्च जांच के लिये पाया गया। अब तक 64 मरीजों को श्री महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल हेतु भेजा जा चुका है एवं 17 को सफल ऑपरेशन के पश्चात घर भेज दिये गया हैं। शेष को ऑपेरशन के लिये आवश्यकता अनुसार ऑपेरशन के लिये भेजा जायेगा। आज श्री महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल से आये डॉ. आशीष कुंडू एवं डॉ. राजेश्वर सिंह ने मरीजों की जांच की। हॉस्पिटल से आये अन्य तकनीशियनों ने दीपक के नेतृत्व में आंखों, शुगर, औऱ रक्तचाप की जांच की। सभी को दवाइयां एवँ चश्मे भी मुफ्त दिये गये।
सचिव केके अरोड़ा ने बताया कि 43वे निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह रविवार 29 सिंतबर 2024को प्रातः 11.30 बजे होगा जिसमें ऑपेरशन मरीजों को सावधानियों के बारे में बताया जायेगा एवं श्री महन्त इंदिरेश के डॉक्टरों, तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ को सम्म्मनित किया जायेगा।
शिविर में संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला, अध्यक्ष जसबीर सिंह मदान, त्रिलोचन सिंह कोषाध्यक्ष, शिविर सन्मयक जी एस जसस्ल, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह भाटिया, डी एस वालिया, विजय गुप्ता, अर्जुन दास भारद्वाज, उपाध्यक्ष रच्छ्पाल सिंह, वी के वोहरा एवँ अन्य महिला सदस्यों ने सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।
#DoonSikhWelfareSociety #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







