बड़ा सवाल अब उत्तराखंड का सीएम कौन?
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड में भाजपा की जीत के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत से यह साफ है कि लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएगी। बीजेपी प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने जो भी वादे किये हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। हालांकि, भाजपा नेता व सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। खटीमा सीट से उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने हराया है। वहीं, इस मौके सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि मैं भले सीएम रहूं या ना रहूं, लेकिन प्रदेश में सरकार गठन के साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करके तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी के लिए समान होगा। धामी की हार के साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई है कि राज्य में अब भाजपा का सीएम पद का चेहरा कौन होगा। दरसअल, चुनाव से छह महीने पहले भाजपा ने यहां पर सीएम के तीन चेहरे बदले थे।
#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,#UttarakhandElectionResult2022,







