अभिनेता मोहन बाबू और उनके पुत्र विष्णु मंचू ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : श्री बदरीनाथ धाम यात्रा में आज दक्षिण भारतीय फिल्म कन्नप्पा फेम अभिनेता मोहन बाबू और उनके पुत्र विष्णु मंचू ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उनके साथ महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका और फिल्म डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। श्री बदरीनाथ मंदिर में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने इन सभी फिल्मी हस्तियों का स्वागत किया और उन्हें भगवान का प्रसाद भी भेंट किया।
दर्शन के पश्चात अभिनेता अर्पित रंका और मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं को भी काफी सराहा।
#Badrinath #Chardhamyatra #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




