रूस और यूक्रेन के बीच जंग का 15वां दिन
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का 15वां दिन है. दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. युद्ध रोकने के तमाम प्रयास भी नाकाम साबित होते जा रहे हैं. इसी बीच अमेरिका ने रूस द्वारा जैविक या केमिकल हथियारों से हमला करने की बात कही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसको लेकर व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि रूस पर नजर रखनी चाहिए. वह यूक्रेन पर केमिकल या जैविक हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी कादावा है कि हमारे पास इसको लेकर चिंतित होने की अहम वजह है.
#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,






