सीएम धामी ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊँचाइयों तक ले गई, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा जी ने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
#ratantata #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







