नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का शुक्रवार को 16वां दिन है. रूस की सेना कीव के और करीब पहुंच गई है। रशियन सेना ने यूक्रेन दूसरे छोर पर स्थित लुत्स्क और निप्रो शहर पर भी हमला किया है। लुत्स्क के मेयर ने लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। इस युद्ध ने दुनिया के तमाम देशों को दो धड़ों में बांट दिया है. अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश खुलकर यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं. ऐसे में रूसी ने भी कई देशों में अपना दुश्मन मान लिया है. अब अन्य देशों को इस बात का खतरा है कि कहीं रूस का अगला निशाना वह न बन जाएं.  उधर, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि मॉस्को और कीव के टॉप डिप्लोमेट्स के बीच हुई वार्ता में जंग खत्म करने को लेकर कोई सफलता नहीं मिली. कुलेबा ने कहा कि वह ह्यूमन कॉरिडोर और सीजफायर पर चर्चा के लिए तुर्की में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि रूस में फैसले लेने वाले लोग अलग हैं, जिनसे सलाह करने की सलाह करने की जरूरत है.

#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,