मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आगाज फैडरेशन द्वारा चित्रकला प्रतियोगिया का आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आगाज फैडरेशन द्वारा बंड क्षेत्र - दशोली चमोली के किरुली गाँव के प्राथमिक विद्यालय में गुरु पर्व के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिया का आयोजन किया ! प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम के आयोजको ने 30 स्कूली बच्चों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया. आगाज के कार्यक्रम संयोजक जयदीप किशोर ने बताया की, इस प्रतियोगिता में कक्षा -5 के दिवाकर कुमार ने - प्रथम स्थान, कुमारी दीपशिखा ने - द्वीतीय स्थान , कुमारी आदिक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , जबकि कुमारी श्रृष्टि और मास्टर सूर्या को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया !
निर्णायक मंडल में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा गुसाईं, मंजू बिष्ट , मालती नेगी ( सहायक अध्यापक जूनियर हाई स्कूल, किरुली ) रूरल फोक टेल्स के संस्थापक एवं वरिष्ठ पेंटर दीप डोभाल और भूपेंद्र कुमार शामिल रहे कुल 30 प्रविष्ठियों में से कुल 5 को चयनित किया गया ! इस कार्यक्रम में सभी 30 विद्यार्थियों को नोट बुक , पेन्सिल आदि भी वितरित की गयी और अंत में बच्चों को चॉकलेट भी बांटी गयी !
मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रमन प्रीत कौर ने बताया की , यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा और अन्य स्कूलों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन जारी रहेगा !
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,







