(न्यूज़ डेस्क): यूपी चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद मायावती ने एलान किया है कि बहुजन समाज पार्टी के सभी प्रवक्ता अब किसी भी टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे. साथ ही उन्होंने मीडिया पर जातिवादी रवैये का आरोप लगाया है. मायावती ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी विधान सभा आमचुनाव के दौरान मीडिया द्वारा अपने आकाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर अम्बेडकरवादी बीएसपी मूवमेंट को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है, वो किसी से भी छिपा नहीं है. इस हालत में पार्टी प्रवक्ताओं को भी नई जिम्मेदारी दी जाएगी. यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से मायावती की पार्टी बीएसपी महज एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई है. जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव के बसपा ने 19 सीटे हासिल की थी.

#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,#UttarakhandElectionResult2022,