लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव ने संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनो को पांच-पांच लाख रुपये देने का एलान किया हैं इसकी घोषणा खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने की है। बता दें कि सहायता राशि परिजन को जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी ने मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की है। सपा सांसद रुचि वीरा ने बताया कि मृतकों के परिजन के साथ पार्टी की संवेदनाएं हैं। आपको बताते चलें कि बीती 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान संभल में बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। यहां तक कि डिप्टी एसपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। 

#SambhalViolence #SPPresidentAkhileshYadav #AkhileshYadav #UPNews,