संभल हिंसा पर संसद में बोले अखिलेश-बताया सोची समझी साजिश
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : संसद में जहां शीतकालीन सत्र चल रहा है वही संभल हिंसा के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉक आउट किया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल हिंसा का मुद्दा उठाया, इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाने के लिए कहा। इस पर अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सांसदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। साथ ही कांग्रेस सांसद भी वॉक आउट कर गए। अखिलेश यादव ने कहा कि संभल का माहौल बिगाड़ने में याचिका दायर करने वाले लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन के लोग जिम्मेदार हैं और हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए, ताकि आगे कोई संविधान के खिलाफ इस तरह का काम ना कर सके. संभल हिंसा पर लोकसभा में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा,'हजारों साल से संभल भाईचारे के लिए जाना जाता है लेकिन वहां भारतीय जनता पार्टी और उनके शुभ चिंतक जो खुदाई की बात कर रहे हैं वो हमारे देश के भाईचारे और गंगा जमनी तहजीब के खिलाफ बोल रहे हैं.अखिलेश यादव ने कहा कि कोर्ट ने दूसरे पक्ष को सुने बगैर उसी दिन सर्वे के आदेश कैसे दे दिए और दो घंटे बाद सर्वे की टीम वहां पहुंच गई. ये तअज्जुब की बात है. उन्होंने कहा कि ये सब सोची समझी साजिश है.
#ParliamentSession2024 #sambhalviolence #RahulGandhi,







