देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : लम्बी उठापटक के बाद आखिरकार बीजेपी ने महाराष्ट्र में सीएम नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुन लिया गया हैं । अब देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है.वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है. बैठक में निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. विधायक दल की बैठक से पहले ही बीजेपी विधायकों ने कहा था कि सभी विधायकों का समर्थन देवेंद्र फडणवीस के साथ है.
इस निर्णय के बाद अब देवेंद्र फडणवीस समर्थक विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. महायुति के नेता दोपहर 3.30 बजे राजभवन जाएंगे. महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे और अजित पवार करा शुक्रिया अदा करता हूं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगे। हमें यह बात भी याद रखनी है कि एक हैं तो सेफ हैं। इससे पहले निर्मला सीतारमण ने कहा कि एकमत निर्णय आनंददायी होता है। आप सभी ने सही फैसला किया है। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ करीब 2,000 अति महत्वपूर्ण व्यक्ति और 40,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के 19 मुख्यमंत्रियों तथा उपमुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
#MaharashtraCM #Maharashtrannews #DevendraFadnavis #EknathShinde #AjitPawar,







