खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 को लेकर दुनिया के हर कोने से लोग इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन को देखने के लिए उत्सुक हैं. महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है।  वही आज मकर संक्रांति के दिन महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में 'अमृत स्नान' किया. प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 में आज मकर संक्रांति के मौके पर विभिन्न अखाड़ों के नागा साधु संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष करते हुए श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 'स्नान' क्षेत्र की ओर जाने वाले अखाड़ा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा है। पुलिस, पीएसी, अखाड़ों के साथ घुड़सवार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन हुआ. नागा साधुओं ने अपनी जोशपूर्ण गतिविधियों से श्रद्धालुओं का दिल जीता. मीडिया और आम लोग नागा साधुओं के प्रदर्शन को कैद करते दिखे. महाकुंभ ने धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया. त्रिवेणी संगम पर साधना और ध्यान का वातावरण भक्तों को करोड़ों की तादाद में खींच लाया. मकर संक्रांति पर अमृत स्नान करने के बाद महानिर्वाण अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान पुरी ने कहा कि यहां बहुत भीड़ है, लेकिन सब कुछ जिस तरह से प्रवाहित होता है, वह अद्भुत है। हर कोई पवित्र स्नान के लिए जगह ढूंढ़ लेता है। मुझे लगता है कि यह सब यहीं देखना संभव है। मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े नौ घंटे तक चलेगा। शिविर से निकलने और वापस आने में 12 घंटे से भी अधिक समय लगेगा। अखड़ों के निकलने वाले रास्ते के दोनों तरफ भारी पुलिस बल तैनात है।  अलग- अलग देशों से श्रद्धालु भारतीय परंपराओं के महत्व को समझने के लिए भारत आ रहे है. यही वजह है कि पूरी दुनिया में लोग महाकुंभ के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं.  महाकुंभ में पहले दिन सिर्फ हिंदुस्तान नही बल्कि पूरा विश्व इकट्ठा हुआ. दुनिया के अलग अलग कोने से श्रद्धालु पहुंचे. 

 

 

#Mahakumbh #Mahakumbh2025 #MahaKumbhAmritSnan #UPNews,