केजरीवाल का बड़ा एलान, दिल्ली वालों के देंगे 24 घंटे साफ पानी
दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ हैं लेकिन दिल्ली में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालो से पानी को लेकर एक बड़ा एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार ट्यूबवेल लगाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। गौरतलब है दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में आप पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी मंगलवार को एक सोसाइटी में पहुंचें. जहां उन्होंने एक घर में नल से पानी पिया. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब हर घर में नल से पीने का साफ पानी 24 घंटे मिलेगा.
आज में दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि आज बहुत बड़ा दिन है. क्योंकि हम सभी का सपना था कि घर की सभी मंजिलों पर चौबीस घंटे टंकी से साफ पानी आना चाहिए और वो भी बिना पंप के. आज इसी की शुरुआत राजेंद्र नगर से हो रही है. अब से इस कॉलोनी में 24 घंटे साफ पानी आना शुरू हो गया. मैं भी घरों से आ रहा हूं. मैंने वहां ओक लगाकर पानी पिया, जो कि साफ और मीठा था. जब हमने दिल्ली की कमान संभाली, तब लगभग 50 से 60 फीसदी दिल्ली में टैंकरों से पानी जाता था. जहां टैंकर माफियाओं का राज था. अब 97 फीसदी दिल्ली में पाइपलाइन से पानी जाता है.
#DelhiElections #DelhiElection2025 #AAP #AAPPARTY #ArvindKejriwal,







