खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लोकसभा में महाकुंभ में हुई भगदड़ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि 'सरकार लगातार बजट के आंकड़े दे रही है। आंकड़ें देने से पहले लेकिन महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी दे... मैं मांग करता हूं कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, श्रद्धालुओं के शव मिल गए थे, पर सरकार मरने वालों की बात नहीं मान रही थी. एक बात और हुई, जब ये जानकारी हो गई कि कुछ लोगों की जान चली गई, लाशें मॉर्चरी में पड़ी हुई हैं. तब सरकार हेलीकॉप्टर में फूल भरकर संगम पर बरसाए गए. न जाने कितनी चप्पलें पड़े थे. महिलाओं की साड़ी, कपड़े थे, उनको जेसीबी से उठाया गया, ट्रेक्टर ट्रॉली से. जब उनको लगा वहां से बदबू आ रही है तो सरकार के लोग छिपाने लगे. यही आपका महाकुंभ का आयोजन था. न केवल ये लोग मीडिया का सहारा ले रहे हैं, कुछ दबाव भी दिए जा रहे हैं. अगर ये बातें मैं गलत कह रहा हूं तो अभी नेता सदन को भाषण देना है, हमारी यूपी के सीएम ने शोक प्रकट नहीं किया था. जब देश की राष्ट्रपति ने शोक प्रकट किया, उसके 17 घंटे बाद सच्चाई स्वीकार की. इनका रास्ता क्या है, मैं नहीं जानता हूं कहां ले जाना चाहते हैं. अखिलेश ने कहा कि अध्यक्ष जी, आप देश के परम अभिभावक होने के नाते हमारा आपसे अनुरोध है कि जहां सरकार लगातार बजट के आंकड़े लगातार दे रही है (अभिभाषण में पढ़ा मैंने), उससे पहले महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े दिए जाएं. महाकुंभ की व्यवस्था के बारे में स्पष्टीकरण स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा दिया जाए और आंकड़े छिपाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई हो.

#ParliamentBudgetSession #BudgetSession2025,