National Games 2025: ट्रैक साइकिलिंग महिला वर्ग में हरियाणा ने जीता गोल्ड
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 38वें नेशनल गेम्स के 9वें दिन रुद्रपुर स्टेडियम में ट्रैक साइकिलिंग में चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिला वर्ग में टीम परस्यूट 4000 मीटर में हरियाणा ने गोल्ड जीता है। जबकि केरिन डिस्टेंस 5 लेप में कर्नाटक को गोल्ड मिला। वहीं पुरुष वर्ग में टाइम ट्रायल 1000 मीटर में अंडमान निकोबार को गोल्ड मिला है। जबकि टीम परस्यूट डिस्टेंस 4000 मीटर प्रतियोगिता के परिणाम कल सुबह जारी होंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मेडल वितरित किए जाएंगे।
#NationalGamesUttarakhand #GreenGames,







