देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वे पौड़ी स्थित अपने पैतृक गांव को रवाना हुए। सीएम योगी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं। सीएम योगी के आज शाम 5 बजे अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचने की उम्मीद है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे.  
बता दें कि, सीएम योगी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं। परिवार और स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, शादी समारोह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं गांव के लोग भी इस खुशी के मौके पर बड़े उत्साह से तैयारियों में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी अपने परिवार से कम ही मिल पाते हैं, ऐसे में यह अवसर उनके लिए और उनके परिजनों के लिए बेहद खास होगा.

#CMYogi #Dehradunnews #Uttarakhandnews,