सीएम धामी ने हास्य कलाकार घनानंद 'घन्ना के परिजनों से की मुलाकात
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विख्यात हास्य कलाकार घनानंद 'घन्ना भाई' के निधन पर उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घनानंद की सरलता, मृदुता और अद्वितीय अभिनय शैली ने लोगों को न केवल हंसाया, बल्कि जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को एक अलग दृष्टिकोण से देखने का नजरिया दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के फिल्म जगत और अभिनय के क्षेत्र में घनानंद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वे सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







