अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का निधन
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का निधन हो गया हैं ब्रेन हेमरेज के बाद उनका लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था. रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास बाबरी विध्वंस से लेकर राममंदिर निर्माण तक के साक्षी हैं। रामलला की बीते 32 साल से सेवा कर रहे थे। सत्येंद्र दास की उम्र 87 वर्ष हो चुकी थी लेकिन रामलला के प्रति उनके समर्पण व सेवा भाव को देखते हुए उनके स्थान पर किसी अन्य मुख्य पुजारी का चयन नहीं हुआ। सत्येंद्र दास ने रामलला को टेंट में सर्दी, गर्मी व बरसात की मार झेलते हुए देखा है। एसजीपीजीआई ने एक बयान में कहा, ‘श्री सत्येंद्र दास जी को स्ट्रोक हुआ है. उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप है और वे फिलहाल न्यूरोलॉजी आईसीयू में भर्ती थे पीजीआई प्रशासन के अधिकारी PRO ने बताया कि सुबह उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली.
#RamMandir #AcharyaSatyendraDas ##AcharyaSatyendraDasDeath,







