देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं। हमारा संकल्प पत्र ग्राउंड लेवल पर मिले सुझावों के बाद बना है। इस दौरान गृह मंत्री ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बड़ी सफाई से झूठ बोलते हैं। केजरीवाल ने स्कूल-मंदिरों के पास शराब की दुकान खुलवाईं। करोड़ों रुपये का अपना घर बनाया। मोहल्ला क्लीनिक में मेडिकल टेस्ट के नाम पर घोटाला किया। दिल्ली का प्रदूषण वो कम नहीं कर पाए। उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। केजरीवाल ने कहा था कि यमुना में डुबकी लगाऊंगा। केजरीवाल जैसा झूठा मैंने नहीं देखा। दिल्ली की जनता किसी ऐसे नेता को नहीं चुनेगी जो जेल के पीछे से सरकार चलाने की सोचे।

#DelhiElection2025 ##DelhiElection #DelhiBJP #DelhiAssemblyElection2025,