इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: ललित कला विभाग की नई पहल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड स्थित देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की,स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड लिबरल आर्ट्स,अधिष्ठाता,प्रोफेसर डाक्टर भावना गोयल, के महत्वपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन मे कला की दुनिया में निरंतर नवाचार और रचनात्मकता के माध्यम से अपनी देवभूमि उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दिलाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।इसी दिशा में उत्तराखंड स्थित देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग ने एक अनूठी पहल की है, जो ‘इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज होने की ओर अग्रसर है। दिनांक 27 जनवरी 2025 को ललित कला संकाय के बी.एफ़.ए. प्रथम वर्ष के आठ प्रतिभाशाली छात्रों - स्नेहा भारद्वाज, प्राची, सोनी, निकिता, अर्शी, शालिनी, विभूषा और ताजिम ने मिलकर एक ऐतिहासिक कार्य को अंजाम दिया। इन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ‘ऐपन कला’ की शैली में ‘उत्तराखंड’ शब्द को 10,000 से अधिक रेखाओं और आकृतियों से मात्र 126 मिनट में तैयार किया। यह उत्कृष्ट कलाकृति एक स्टेंसिल के रूप में प्रस्तुत की गई, जिसे ‘इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में पंजीकृत कराने हेतु भेजा जाएगा। यह कार्य डाक्टर भावना गोयल के मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सहयोग मे ललित कला विभाग के डॉ. राजकुमार पांडेय,भानु देव शर्मा एवं डॉक्टर मन्तोष यादव देव के नेतृत्व में छात्रों ने इस अद्वितीय पहल को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया। यह पहल न केवल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास है, बल्कि छात्रों की सृजनात्मकता और पारंपरिक कला के प्रति उनकी निष्ठा को भी प्रदर्शित करती है। यह रिकॉर्ड उत्तराखंड की लोककला ‘ऐपन’ को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। ललित कला विभाग की यह उपलब्धि कला के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता को दर्शाती है। इस प्रकार के नवाचार और प्रयास कला शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय का यह अनूठा प्रयास कला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस पहल की सफलता न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,







