सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की दी शुभकामनाएं
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पावन पर्व पर कामना की है कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर हमेशा आगे बढ़ता रहे।
#shivratri #mahashivratri #mahadev #shiva #shiv #bholenath #harharmahadev #mahakal #lordshiva #omnamahshivaya #shivshakti ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




