भारत सरकार ने दलाई लामा को दी Z श्रेणी की सुरक्षा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारत सरकार ने दलाई लामा की सुरक्षा बड़ा फैसला लिया हैं, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को अब जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा मिलेगी। खुफिया विभाग ने दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. इसके तहत अब दलाई लामा को कुल 33 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे, जिनमें 12 कमांडो और 6 PSO शामिल हैं, ये 24 घंटे उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे. सुरक्षाकर्मियों में 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड होंगे, जो उनके आवास पर मौजूद रहेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को 89 वर्षीय नेता दलाई लामा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। दलाई लामा को देश के सभी हिस्सों में सीआरपीएफ कमांडो के जेड-श्रेणी सुरक्षा कवर द्वारा सुरक्षित किया जाएगा।
दलाई लामा का जन्म सन् 1935 में ल्हामो थोंडुप के रूप में हुआ था. जब वे 2 साल के थे, तब उन्हें उनके पूर्ववर्ती तिब्बती धर्मगुरु का पुनर्जन्म माना गया. साल 1940 में उन्हें तिब्बत की राजधानी ल्हासा में 14वें दलाई लामा के रूप में मान्यता दी गई. वहीं 1950 में चीन ने तिब्बत पर हमला किया. इसके बाद सन 1959 में चीन के खिलाफ एक विद्रोह असफल हो गया, जिसके कारण दलाई लामा भारत आ गए. तब से वे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निर्वासन में रह रहे हैं. उनके अहिंसा और शांति के प्रयासों के लिए सन 1989 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वह सालों से तिब्बतियों को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं.
#DalaiLamaSecurity #DalaiLama #Indianews,







