पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मंगलवार को बलूचिस्तान में पेशावर जाने वाली ट्रेन में सवार करीब 150 से ज्यादा यात्रियों को बलूच विद्रोहियों ने बंधक बना लिया है. बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए (BLA) ने 150 लोगों को जान से मार देने की धमकी दी है. रिपोर्ट के अनुसार क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर छह हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हमले में कई यात्री घायल हो गए। ट्रेन के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रेन के हाईजैक की सूचना मिलने पर बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है। ट्रेन में कुल 9 डिब्बे थे और इसमें 500 से ज़्यादा यात्री सवार थे.
बलूचिस्तान में कई अलगाववादी ग्रुप एक्टिव हैं. इनमें बलोच लिब्ररेशन आर्मी भी है. यह अलगाववादी संगठन है, जो बलोचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग कर रहा है. इस संगठन की स्थापना 2000 के आसपास हुई. बीएलए पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना और चीन के साथ चल रहे प्रोजेक्ट्स को लगातार निशाना बनाता रहा है. पाकिस्तान ने इसे प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। हमले में कई ट्रेन के चालक समेत कई यात्री घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। रेलवे के मुताबिक नौ कोच वाली ट्रेन में 500 यात्री सवार हैं।
#Pakistannews #PakistanTrainHijack #PakistanJaffarExpressHijack,







