विधायक सविता कपूर से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाक़ात
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पूर्व पार्षद व वरिष्ठ समाजसेवी ओमेंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को को क्षेत्र के लोगो के साथ देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुलाक़ात की, जिसके बाद विधायक सविता कपूर ने आईटीबीपी रोड की तत्काल मरम्मत व केसी ड्रेन का कार्य तुरंत शुरू करने का आश्वासन दिया है, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मई के महीने तक सड़क पर स्थित ट्रांसफार्मर को हटा दिया जाएगा तथा मच्छी तालाब में जो गंदा पानी भरा है उसकी भी 20 दिन के अंदर निकासी कर दी जाएगी, साथ ही माया एनक्लेव में सीवर की समस्या का समाधान 2 महीने के अंदर करने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान दलजीत सिंह, पूजा, वर्मा , दमन चौधरी, विकास चौधरी , संजय कुमार पाठक, बलराम ग्रोवर , चौधरी हरेंद्र , अशोक कुमार , अरुण कुमार , अंकित त्यागी व बॉबी बिबलानी , अनूप सोलंकीं आदि उपस्थित रहे.
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,







