देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड कैडर के तेज तर्रार आईएएस अधिकारी डॉ. राघव लंगर को अहम जिम्मेदारी दी गयी है, आईएएस डॉ. राघव लंगर को केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग NMC में सचिव (संयुक्त सचिव स्तर) पर तैनात किया गया है। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिया गया। डॉ. लंगर  वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

कौन हैं डॉ. राघव  लंगर ?

बैच - डॉ राघव लंगर  2009 बैच आईएस , उत्तराखंड कैडर के अधिकारी है

शिक्षा - गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू से MBBS की पढ़ाई 

पूर्व पद - रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सहित मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना,उच्च शिक्षा के अपर सचिव और कार्यक्रम निदेशक  नमामि गंगे परियोजना के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। तेज तर्रार अधिकारी लंगर बतौर  जम्मू कश्मीर के आयुक्त रह चुके हैं साथ ही जम्मू कश्मीर के जनपद कटुआ ओर पुलवामा के  जिलाधिकारी एवं एरा के सीईओ पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तत्कालीन समय में डॉ राघव जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक पद पर कार्यरत थे।

नवीन तैनाती
सचिव नेशनल मेडिकल कमीशन।

नेशनल मेडिकल कमीशन क्या है?

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) भारत में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नियंत्रित करने वाली शीर्ष संस्था है। यह 2020 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की जगह बनाई गई थी। NMC का कार्य देशभर के मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों का पंजीकरण और मूल्यांकन करना है।

आईएएस डॉ. राघव लंगर उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उच्च शिक्षा के अपर सचिव और नमामि गंगे परियोजना के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में मंडल आयुक्त जम्मू, जिलाधिकारी पुलवामा और कठुआ के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। डॉ. राघव लंगर 2009 बैच आईएएस उत्तराखण्ड कैडर के अधिकारी हैं 

#IASoffice Dr.RaghavLanger #Dehradunnews #Uttarakhandnews,,