(स्पोर्ट्स डेस्क): आईपीएल 2025 का रंगारंग आगाज आज से होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर होगा, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकबला होगा, इस मैच के लिए प्रशंसकों में काफी दीवनगी देखने को मिल रही है। कोलकाता के फैंस भले ही घरेलू मैदान पर टीम को विजयी शुरुआत करते हुए देखना चाहेंगे, लेकिन मैच में विराट कोहली का क्रेज भी देखने मिलेगा। आईपीएल 2025 का पहला मैच शुरू होने से पहले उद्घाटन समारोह होगा जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगेगा। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी भी समारोह में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। 

#IPL #IPL2025 #KKR #RCB #IPL2025OpeningCeremony,