देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी 21 देहरादून कैंट विधानसभा द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया ।


इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, खेल, विज्ञान, सेना, कृषि उद्योग जैसे हर क्षेत्र में महिलाएँ आगे बढ़ कर देश का नेतृत्व कर रही हैं। उत्तराखंड राज्य की महिलाओं में विशेष प्रकार का आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता है, महिलाओं में कौशल और परिश्रम में कोई कमी नहीं है। राज्य की महिलाएं स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज को भी सशक्त बना रही हैं।  

उन्होंने कहा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का होगा। राज्य सरकार, प्रदेश की मातृ शक्ति के सशक्तिकरण हेतु भविष्य में भी पूरी दृढ़ता के साथ कार्य करते रहेगी। उन्होंने  कहा कि महिलाए ने अपने बारे में आंकलन करना होगा है। अपनी क्षमताओं को आगे लाना होगा। पहले से समय काफी बदलाव आया है। महिलाएं अब आगे बढ़ गई हैं। महिलाओं को समाज में बराबरी का ओहदा प्राप्त है। उन्होंने कहा महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनकर स्वयं के साथ समाज को आगे बढ़ाना है। चुनौतियों से निपटने में भी स्वयं से निर्णय करना है। उन्होंने कहा समाज में महिलाएं आगे बढ़ रही है, जिससे आगे परिणाम और अच्छे होंगे। 


इस अवसर पर अतिथि के रूप में पर्वतारोही डॉक्टर हर्षवंती बिष्ट,  महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल,  प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा गीता रावत , मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, आशीष शर्मा, राहुल चौहान आदि वरिष्ठ विधानसभा में निवासरत प्रदेश, महानगर,मंडल पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

#hilights #internationalwomensday #BjpDehradunMahanagar #savitaharbanskapoor #BJPUttrakhand,,