श्रीलंका ने पीएम मोदी को 'श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान' से किया सम्मानित
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी श्रीलंका दौरे पर हैं जहां उनका विशेष स्वागत करने के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत पांच शीर्ष मंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत हुआ. स्वतंत्रता चौक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को 'मित्र विभूषण सम्मान' का मेडल पहनाकर सम्मानत किया। सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. यह किसी विदेशी राष्ट्र की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 22वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है. और इसके लिए मैं राष्ट्रपति, श्रीलंका सरकार और यहां के लोगों को धन्यवाद देता हूं।
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि श्रीलंका सरकार ने उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को) श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान- श्रीलंका मित्र विभूषण प्रदान करने का निर्णय लिया , प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान के पूर्णतः हकदार हैं; यह हमारा दृढ़ विश्वास है. यह श्रीलंका सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने श्रीलंका के साथ विशेष मित्रता निभाई हो. श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान में एक चांदी का मेडल होता है, जिसमें बना धर्म चक्र बौद्ध विरासत का प्रतीक है। इस बौद्ध विरासत ने भारत और श्रीलंका की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है। मेडल में बना पुन कलश (एक औपचारिक बर्तन) समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है। मेडल में बने नवरत्न दोनों देशों के बीच अमूल्य और स्थायी दोस्ती का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्य और चंद्रमा प्राचीन अतीत से अनंत भविष्य तक फैले बंधन को दर्शाते हैं।
#PMModi #PMModiSriLankaVisit #PM Modi Sri Lanka Visit,






