कांग्रेस नेता लक्की राणा पहुंचे ग्राफिक एरा अस्पताल, हादसे में घायलों का जाना हाल चाल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देहरादून के शिमला बाईपास के पास स्थित शिंगनीवाला इलाके में कल एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था,जिसमें एक लोडर और प्राइवेट बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता लक्की राणा मौके की गंभीरता को समझते हुए ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल प्रशासन से इलाज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लक्की राणा ने घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बढ़ाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर लक्की राणा ने कहा, "यह हादसा बेहद दुखद है। हमारी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम प्रशासन से मांग करते है कि हादसे की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।
उनके साथ मौके पर पार्षद अभिषेक तिवारी, विजय प्रसाद भट्टराई, सौरभ, आयुष मौजूद थे।
#Congress #UttarakhandCongress #LuckyRana #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







