IPL 2025: पंजाब ने गुजरात को उन्ही के घर में किया ढेर
(स्पोर्ट्स डेस्क): सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात की टीम को 11 रन से उन्ही के घर में धूल चटा दी. इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 97 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं आखिरी ओवरों में शशांक सिंह ने 16 गेंद मेन 44 रन जड़ डाले. जिसकी बदौलत टीम ने गुजरात के सामने पंजाब की टीम ने 244 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया है. 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। मैक्सवेल ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में गिल को प्रियांश आर्या के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 14 गेंदों में 33 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा जोस बटलर और साई सुदर्शन ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। उन्होंने शतक की ओर बढ़ रहे सलामी बल्लेबाज सुदर्शन को 74 रन के निजी स्कोर पर रोका। इस मैच में बटलर ने 54, रदरफोर्ड ने 46, राहुल तेवतिया ने छह रन बनाए। वहीं, शाहरुख खान और अरशद खान क्रमश: छह और एक रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके जबकि मार्को यानसेन और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली।
#IPL #IPL2025 #GTvsPBKS,







