देवभूमी मे मदरसो पर कार्रवाई का विरोध व जिहाद का समर्थन करना बंद करे कांग्रेस नेता: डा.नरेश बंसल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री हरिश रावत द्वारा अवैध मदरसो पर कार्रवाई का विरोध करने व कांग्रेस की एक महिला प्रवक्ता द्वारा जेहाद के महिमामंडन व समर्थन को निंदनीय बताया है व उस पर घोर आपत्ति जताई है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस बताए कि यह देश संविधान से चलेगा न की शरिया से। डा. नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस नेता भारत को दशकों पीछे ले जाना चाहते हैं,यह वोट जिहाद के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देते है ।सीमा पार पाकिस्तान में 'जिहादी' इनका समर्थन कर रहे हैं, जबकि यह तुष्टिकरण की राजनीति कर हर चुनाव मे "वोट जिहाद" की अपील करते रहे हैं।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि संविधान बनाने वालों ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस और विपक्ष धर्म के आधार आरक्षण दे रहे है।कभी ये सनातन को गाली देने लगते है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष को सनातन से नफरत व देश तोड़ने वाली ताकतो से प्यार क्यो? डा. नरेश बंसल ने कहा कि 500 साल बाद बने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करके विपक्ष ने भगवान राम का अपमान किया।वही इफ्तार मे तो यह सभी जाते है पर महाकुंभ मे जाने से परहेज करते है ऐसा क्यु और सनातन का अपमान करते हुए उल्टा सवाल करते है कि कुंभ मे नहाने से क्या होगा? डा. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड एक सनातन प्रदेश है जो सारे विश्व को सनातन का ज्ञान देता है,और कांग्रेस नेता यहां कभी मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात करते है कभी अवैध मदरसो पर कार्रवाई का विरोध करते है और अब तो इनके प्रवक्ता खुले रूप से जिहाद का महिमामंडन व समर्थन कर भावनाओ को ठेस पहुंचाने का काम करते है।डा.नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व को जवाब देना चाहिए कि "जिहाद" के बारे मे उनकी क्या सोच है?
डा. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड मे जिहाद का समर्थन व अवैध मदरसो पर कार्रवाई का विरोध बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होने कहा की कांग्रेस बताए कि क्या सत्ता की चाह वह देवभूमी समेत भारत के खिलाफ गजवा ए हिंद की साजिश के तहत वोट जिहाद,लैंड जिहाद,लव जिहाद का समर्थन करते है या नही,अब कांग्रेस का सही चरित्र जनता के सामने है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि किसी भी जिहाद का मुकाबला इस देवभूमी व देश का हिन्दू अब एक होकर धर्म युद्ध से करेगा।कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए प्रदेश का माहौल खराब कर रही है।
डा. नरेश बंसल ने देवभूमी के लोगो से ऐसी मानसिकता के नेतागण का विरोध करने की अपील की है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि वह तुष्टिकरण की राजनीति में ना पड़ें और भारत में भारतीय का विरोध ना करें।डा. नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस नेतागण को अपने बयान वापस लेना चाहिए व देवभूमी की देवतुल्य जनता से माफी मांगने चाहिए।
#NareshBansal #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







