कोलकाता ने राजस्थान को हराकर जीत का खोला खाता
(स्पोर्ट्स डेस्क): कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. केकेआर की जीत के हीरो क्विंटन डि कॉक रहे, जिन्होंने अकेले दम पर राजस्थान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. बुधवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम के बॉलर्स उम्मीदों पर खरे उतरे और सभी गेंदबाजों के खाते विकेट आए. वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं, स्पेन्सर जॉनसन के खाते एक विकेट आया. शानदार गेंदबाजी के चलते केकेआर की टीम को 152 रन का आसान लक्ष्य मिला.
#IPL2025 #IPL #KKRvsRR #BCCI,







