केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसका एलान किया। इस संशोधन के साथ, डीए और डीआर 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों के वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन में वृद्धि होगी। जिससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा. कैबिनेट के फैसले का एलान करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अतिरिक्त डीए और डीआर से जुड़ा फैसला 01 जनवरी 2025 से लागू होगा और सरकार इस मद में अतिरिक्त 7,716 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आपको बता दें, कैबिनेट का फैसला सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होता है.
#DAHike #CentralGovtEmployeesDAHike,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




