(स्पोर्ट्स डेस्क): कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सांसें रोक देने वाले मैच में 14 रनों से हराकर जीत दर्ज की. अक्षर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और मुकाबला हार गई। केकेआर के लिए नरेन ने तीन और वरुण ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट हासिल किया. इस सीजन में 3 मैच के बाद केकेआर को जीत नसीब हुई. दिल्ली की तरफ से दमदार शुरुआत देखने को मिली क्योंकि फाफ डु प्लेसिस ने एक छोर संभाल रखा था. डु प्लेसी का साथ कप्तान अक्षर पटेल ने दिया, जिन्होंने 23 गेंद में 43 रन ठोक केकेआर की सांसें अटका दी थीं. लेकिन इसके बाद सुनील नरेन का ओवर टर्निंग पाइंट साबित हुआ. उन्होंने एक ही ओवर में अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स हो पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. डु प्लेसिस को भी 62 रन पर आउट कर नरेन ने मैच की काया पलट दी. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने भी अपने ओवर में लगातार दो विकेट झटके और केकेआर ने मुकाबला मुठ्ठी में कर लिया.

#DCvsKKR #IPL #IPL2025,