आरबीआई ने लगातार रेपो रेट में की कटौती, लोन और EMI होंगे सस्ते !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट यानि 0.50 प्रतिशत की बड़ी कटौती का ऐलान किया हैं. ब्याज दरों में कटौती के बाद प्रमुख नीतिगत दर घटकर तीन वर्ष के निम्नतम स्तर 5.5 प्रतिशत पर आ गई, जिससे आवास, ऑटो और कॉर्पोरेट ऋण लेने वालों को राहत मिल सकती है। कर्ज लेने वाले या फिर लोन पर ईएमआई चुकाने वाले लोगों के लिए ये एक बड़ी राहत वाली खबर है.
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 50 बेसिस प्वाइंट यानि 0.50 प्रतिशत की बड़ी कटौती का ऐलान किया. इसके बाद अब रेप रेट घटकर 5.5 प्रतिशत पर आ गया है. आरबीआई की तरफ से बीते छह महीने में ये लगातार रेपो रेट में तीसरी कटौती है. इससे पहले इस साल फरवरी में 25 बेसिस प्वाइंट और उसके बाद फिर अप्रैल में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी. जिसके बाद रेपो रेट 6 प्रतिशत पर आ गया था. केन्द्रीय बैंक के इस फैसले के बाद कार-होम समेत सभी तरह के लोन सस्ते हो जाएंगे. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती करते हुए कहा कि उनके इस कदम से देश के अंदर निवेशकों को भरपूरा मौका मिलेगा. वैश्विक ग्रोथ की सुस्त रफ्तार के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. साथ ही, घरेलू मांग को और मजबूत किया जाएगा.
#RBI #ReserveBankofIndia #EMI,







