खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश की खबरे सामने आ रही है, प्लेन क्रैश के बाद अहमदाबाद के मेघानी इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी, और इस विमान में 242 यात्री सवार थे। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। उधर आपातकालीन सेवाएं और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.  हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात सीएम से फोन पर बात की है और उनसे हालात के बारे में जानकारी ली। 

विमान में सवार कोई भी जीवित नहीं बचे ऐसी खबर सामने आ रही हैं . विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई. उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया था. इस हादसे में एक शख्स जिंदा बचा है. पुलिस कमिश्नर ने इस बारे में जानकारी दी. अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में सवार थे। जो उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया, "पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
एपी ने अहमदाबाद आयुक्त जीएस मलिक के हवाले से बताया, 'ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।' उन्होंने कहा कि चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जहां कार्यालय भी थे, इसलिए 'कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे।' उन्होंने कहा, 'हताहतों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।' बता दें कि, एअर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 240 से अधिक लोग सवार थे।

#GujaratPlaneCrash #Gujarat #AirIndiaPlaneCrash,,