Ahmedabad Plane Crash: हादसे की जगह पहुंचे पीएम मोदी, अस्पताल में घायलों से भी की मुलाकात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम मोदी ने आज एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंच कर वहां का जायजा लिया। साथ ही पीएम मोदी ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट में समीक्षा बैठक भी की। पीएम मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। इस दौरान क्रैश हुए विमान के मलबे के पास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद बारीकी और विस्तार से दुर्घटना के बाद के हालात और रेस्क्यू ऑपरेशंस की जानकारी ली। वही पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में रमेश विश्वास से मुलाकात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने रमेश विश्वास का हाल जाना। इस दौरान रमेश विश्वास ने हमले की पूरी कहानी पीएम मोदी को बताई।
अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। मृतकों में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे। इसके अलावा प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई है। गुजरात एटीएस ने गुरुवार को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) बरामद किया है. एटीएस के एक कर्मी ने बताया कि यह एक डीवीआर है, जिसे हमने मलबे से बरामद किया है.
विमान हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए एयर इंडिया ने अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर मृतकों के परिजनों के लिए हेल्प सेंटर खोला है. इसके साथ-साथ भारत और विदेश के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. जानकारी के मुताबित देश के अंदर से 1800 5691 444 और बाहर से 8062779200 पर संपर्क किया जा सकता है.
#AhmedabadPlaneCrash #PMModi #GujaratPlaneCrash #Gujarat #AirIndiaPlaneCrash,







