विश्व रक्तदाता दिवस पर शिव सेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार को किया सम्मानित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज विश्व रक्तदाता दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज में रक्त बैंक की सहप्रमुख डॉक्टर नेहा बतरा एंव आशीष चंद्र द्वारा शिव सेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार को प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 14 जून को प्रतिवर्ष विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदाताओं को समर्पित होता है जो अपने रक्तदान के माध्यम से अनगिनत जीवन बचाते हैं। यह न केवल आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि सुरक्षित और नियमित रक्तदान की निरंतर आवश्यकता को उजागर करने का भी समय है। इस अवसर पर उपप्रमुख शिवम गोयल उपस्थित रहे।
#worldblooddonorday #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







