केदारघाटी हेलीकॉप्टर हादसा, 7 लोगों की हुई मौत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : रविवार की सुबह केदारघाटी में आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया . यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर वापस लौट रहा था. तभी गौरीकुंड के जंगलों में हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया. इस हेलीकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है. जिसमें 6 सवारियां, एक पायलट शामिल हैं. हेलिकॉप्टर हादसे का कारण भले ही खराब मौसम बताया जा रहा हो, पर इसे हेली कंपनी द्वारा यूकाडा और डीजीसीए के नियमों की अनदेखी भी माना जा रहा है। केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन हेली एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने से गौरी माई खर्क में पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महाराष्ट्र निवासी 23 माह की मासूम भी है। उसके माता-पिता की भी हादसे में मौत हो गई है। हादसे के बाद डीजीसीए ने चारधाम यात्रा के लिए आर्यन एविएशन का संचालन तत्काल निलंबित कर दिया है। कंपनी के दो मैनेजरों पर केस दर्ज किया गया है। उधर, मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन के दो हेलिकॉप्टर समान रूप से खराब मौसम की स्थिति में उड़ान भरते पाए गए। इन हेलिकाप्टरों को उड़ा रहे दोनों पायलटों का लाइसेंस भी छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस हादसे में पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (सेनि.) सहित सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में में मारे गए लोगों के परिजनों को कंपनी हादसे के कारणों की जांच में एएआईबी को पूरा सहयोग करेगी और सभी प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देगी।
केदारनाथ हेलीकॉप्टर में मारे गये लोग:
- कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान – 39 वर्ष पायलट, निवासी जयपुर
- विक्रम रावत – बीकेटीसी प्रतिनिधि, निवासी रासी, ऊखीमठ
- विनोद देवी – 66 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश
- तृष्टि सिंह – 19 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश
- राजकुमार सुरेश जायसवाल – 41 वर्ष, निवासी गुजरात
- श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र
- काशी – 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट्र
#Kedarnath#KedarnathHelicopterCrash #HelicopterCrash #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







