सीएम धामी ने 25 जून 1975 को बताया लोकतंत्र पर काला धब्बा !
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 जून 1975 को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज ही के दिन वर्ष 1975 में सत्ता की भूख में अंधी कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचलते हुए पूरे देश पर आपातकाल थोप दिया था। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीनी गई, प्रेस की आज़ादी पर ताले जड़ दिए गए और आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों को बलपूर्वक समाप्त कर दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, संविधान की खुलेआम हत्या थी। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी अत्याचार का डटकर विरोध करने वाले सभी लोकतंत्र के प्रहरियों को कोटिशः नमन, जिनके अदम्य साहस के कारण भारत आज भी एक जीवंत लोकतंत्र है।
#SamvidhanHatyaDiwas #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







