01 जुलाई से रेल किराए में बढ़ोतरी, सफर करना होगा महंगा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 1 जुलाई यानी आज से रेलवे में कई बड़े बदलाव हो गए हैं. पांच साल बाद रेलवे ने किराया बढ़ा दिया तो वहीं रिजर्वेशन के नियम बदल गए हैं. इतना ही नहीं वेटिंग टिकट वालों के लिए भी आज से बड़े बदलाव हुए हैं. अब तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक है। जुलाई से ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जरूरी होगा, जो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा। रेलवे एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी, तेजस, दुरंतो, गरीब रथ जैसी प्रीमियम ट्रेनों के किराये में भी बढ़ोतरी की गई है. इनमें अनुभूति और विस्टाडोम कोच भी शामिल हैं. हालांकि रेलवे ने सबअर्बन ट्रेनों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. इसके अलावा सीजन टिकटों के किराए में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है. हालांकि रेलवे ने रिजर्वेशन फीस, सुपरफास्ट सरचार्ज और अन्य चार्जों में कोई बदलाव नहीं किया है. GST भी पहले की तरह लागू रहेगा. ट्रेनों में नॉन एसी और एसी क्लास दोनों के ही टिकट के दाम बढ़ जाएंगे। नॉन एसी के टिकट के दाम प्रति किलोमीटर एक पैसे व एसी क्लास के दो पैसे बढ़ाए गए हैं। वृद्धि 1,000 किमी से ज्यादा दूरी पर लागू होगी। द्वितीय श्रेणी में 500 किमी तक यात्रा के लिए कीमतों में बदलाव नहीं होगा। यात्रा 500 किमी से अधिक है तो प्रति किमी 0.5 पैसा अतिरिक्त देना होगा।
#IndianRailway,







