(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत ने इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है. वो अब बतौर कप्तान अपने पहले दोनों टेस्ट मैचों में सेंचुरी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं.  इंग्लैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था.  भारत की पहली पारी झटके के साथ शुरू हुई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। टीम इंडिया की तरफ से पिछले मैच के बाजीगर केएल राहुल और ऋषभ पंत का जादू फेल रहा. लेकिन कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया की ढाल साबित हुए. करुण नायर को पिछले टेस्ट में नीचे बल्लेबाजी का मौका मिला था. लेकिन इस टेस्ट में साई सुदर्शन के ड्रॉप होने के बाद वह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए. नायर ने 31 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया. वहीं, ऋषभ पंत ने भी 25 रन ही बनाए. मिडिल ऑर्डर में नितीश रेड्डी भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन पांच विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। बुधवार का खेल समाप्त होने तक शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

#IndiavsEngland2ndTest ##IndiavsEngland #BCCI #ICC,