IND vs ENG: गिल ने दोहरा शतक ठोक बना डाले कई रिकॉर्ड !
(स्पोर्ट्स डेस्क): इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक ठोक रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी हैं। गिल की शानदार पारी के दम पर भारत पहली पारी में 587 रन बनाने में सफल रहा। गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। वह 311 गेंद पर ऐसा करने में सफल रहे। वहीं, गिल विदेश में 250 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। गिल पहले ऐसे एशियाई कप्तान भी बन गए हैं, जिन्होंने SENA देशों में टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है. इससे पहले बतौर एशियाई कप्तान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 में लॉर्ड्स में तिलकरत्ने दिलशान के नाम 193 रन था. वह SENA देशों में बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल तीन बल्लेबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है. इस खास सूची में हाल ही में शामिल हुए हैं भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल,जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के दूसरे टेस्ट में शानदार 269 रनों की पारी खेली. गिल इंग्लैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं. हालांकि, यह रिकॉर्ड उन्होंने दोहरा शतक पूरा करने से पहले ही अपने नाम कर लिया. उनसे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था, जिन्होंने 1990 में 179 रन की पारी खेली थी. गिल ने टेस्ट में दोहरा शतक लगाने के मामले में मंसूर अली खान पटौदी, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी की बराबरी की. विराट कोहली इस मामले में 7 दोहरे शतक लगाकर सबसे आगे हैं. गिल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे युवा कप्तान हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड एम पटौदी के नाम है जिन्होंने 1964 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड के ही खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। पटौदी ने 23 साल 39 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर टेस्ट में दोहरा लगाया था।
#ShubhmanGill #INDvsENG #ShubmanGillRecordsinEngland,,







