पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर सीएम धामी ने जताई प्रसन्नता
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "Grand Cross of the Order of Makarios III" से अलंकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सम्मान प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व, मजबूत विदेश नीति और भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की स्वीकृति है। यह सम्मान हर उस भारतीय की उपलब्धि है, जो एक मजबूत, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में विश्वास रखता है। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को साइप्रस की यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान - ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III - से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नया आयाम मिला है। साइप्रस ने भारत के साथ रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। यह सम्मान इस मजबूत रिश्ते का प्रतीक भी माना जा रहा है। इस सम्मान के माध्यम से साइप्रस ने न सिर्फ पीएम मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धियों को सराहा है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि भारत के साथ उनका गठबंधन कितनी गहराई तक पहुंच चुका है।
#PMModi #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







